इस महीने की शुरुआत में कॉकराच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर इन कंपनियों को दिल्ली बुलाया गया था।
सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस और संबंधित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को तैनाती के समन्वय का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर तैनाती की अवधि बढ़ाने को मंजूरी दी गई। सूत्रों ने कहा कि अक्टूबर के मध्य में भी इसी तरह तैनाती की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने मंत्रालय को सूचित किया था कि शहर के विभिन्न ‘‘संवेदनशील’’ स्थानों पर राजनीतिक और अन्य संगठनों की ओर से अचानक प्रदर्शन किए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलों की तैनाती की अवधि बढ़ाना आवश्यक था।
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस अनुरोध को मंजूरी दे दी है।













