लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारे वोट चोरी किए जा रहे हैं और हम इसे किसी भी सूरत में चुपचाप बर्दाश्त नहीं करेंगे। वोटर लिस्ट से नाम हटाए गए हैं। नियम-कानून तोड़े गए हैं और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलाई गई हैं।
अब देश जवाब देगा।
1 नवंबर को दिल्ली चलो! वोट बचाओ–देश बचाओ जन मार्च और मेगा रैली।
छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और व्यापारी-लोकतंत्र की परवाह करने वाले हर व्यक्ति को इसमें शामिल होना चाहिए।
वोट आपका है। लड़ाई भी आपकी है।
रामलीला मैदान, नई दिल्ली
पीएस: बीजेपी और उसके सहयोगियों का दिल से धन्यवाद, जो इतने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम का प्रचार कर रहे हैं और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
अगले 7 दिनों तक भी इसी जोश और समर्पण के साथ लगे रहिए!













