समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में मतभेद उत्पन्न करने के प्रयासों के तहत ‘नकली पोस्टर’ लगवाने का आरोप लगाया।
उन्होंने इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर नगर निकाय के अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की।
यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा गठबंधन से परेशान है और इसी वजह से इस तरह के पोस्टर लगवाए जा रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि ये पोस्टर बिना आधिकारिक अनुमति और निर्धारित शुल्क जमा किए लगाए जा रहे हैं।













