कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा है कि उनका लक्ष्य ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूत करना और 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाना है।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की 52 वर्षीय अध्यक्ष मोना ने न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ खास बातचीत में कहा, ”मेरा एक प्रमुख लक्ष्य ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूत करते हुए 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना है।
यह पूछे जाने पर कि उत्तर प्रदेश में ‘इंडिया’ गठबंधन में समाजवादी पार्टी (सपा) की मुख्य भूमिका है और सरकार बनने पर क्या कांग्रेस उसमें शामिल होगी, उन्होंने कहा, ”गठबंधन की सरकार बनेगी और उसमें सभी सहयोगी दल शामिल होंगे।













