दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच छात्रों के तेज होते विरोध को देखते हुए विश्वविद्यालय ने सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं तत्काल प्रभाव से और अगली सूचना तक ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया है। जेएमआई ने फैसले का कारण छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया है।
जेएमआई ने इसकी जानकारी शनिवार को एक आधिकारिक नोटिस जारी करके दी, जिसमें कहा गया, “मौजूदा हालात को देखते हुए और यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जेएमआई के सक्षम प्राधिकारी ने यह निर्णय लिया है कि यूनिवर्सिटी के सभी कोर्सेज की कक्षाएं तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक ऑनलाइन माध्यम से चलाई जाएंगी।” यूनिवर्सिटी ने कहा, “यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उनकी पढ़ाई का नुकसान न हो और शिक्षण-अधिगम (टीचिंग-लर्निंग) प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।













