नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर कहा कि प्रशासनिक कारणों से कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को आम जनता के लिए बंद रहेगा। यह कदम शुक्रवार को सेंट्रल पार्क में आहूत कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले उठाया गया है।
नोटिस में एनडीएमसी ने कहा, ‘‘सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रशासनिक कारणों से कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर 2026 को आम जनता के लिए बंद रहेगा।’’ केजपी ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालने का आह्वान किया है। पार्क को बंद रखने संबंधी नोटिस एनडीएमसी के निदेशक ने जारी किया है।
वहीं अभिजीत दिपके का दावा है कि मैं जहां ठहरा हूं, उस जगह को चारों तरफ से सादे कपड़ों वाले पुलिस वालों ने घेर लिया है। ये लोग लगातार मुझ पर नज़र रखे हुए हैं।













