कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल में प्रमुख पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बड़े दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति ने रविवार को कोलकाता के सामुदायिक पूजा पंडालों का दौरा शुरू किया।
समिति प्रमुख दुर्गा पूजा आयोजनों में सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं या नहीं।













