पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह पूरी पीढ़ी को डराने और चुप कराने की कोशिश है।
ममता बनर्जी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “हमने और हमसे पहले की कई पीढ़ियों ने अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ी है। हमें ऐसा करना जारी रखना चाहिए। मैं सीजेपी के आशुतोष और सौरव की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती हूं। ये क्षण हम सभी के लिए है, जो हमारे महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर लड़ने की प्रतिज्ञा लेते हैं और खड़े होते हैं। यह पूरी पीढ़ी को डराने और चुप कराने की कोशिश है। यह अस्वीकार्य है। हमें अपने संवैधानिक अधिकारों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए।”
उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में आगे लिखा, “इस समय बंगाल में हमारे 14,000 लोग पुलिस और राजनीतिक अत्याचारों का सामना कर रहे हैं। एक सरकार जो भूल गई है कि ‘यह लोगों की, लोगों के द्वारा, लोगों के लिए है’ उसका अंत निकट है। लाखों युवाओं से मैं कहती हूं कि आपकी ‘दीदी’ आपके साथ है। आइए एक साथ खड़े हों और अपनी मदर इंडिया को बचाएं।













