अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले के चश्मदीद गवाह शाहरुख शेख ने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि दो लोग एक कार से उतरे, चार राउंड गोलियां चलाईं और फिर गाड़ी से नेहरू नगर की ओर फरार हो गए।v
महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने मामले की चल रही जांच में पूरा सहयोग देने का भी भरोसा दिया है। एक अधिकारी के मुताबिक, हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 टीमें बनाई हैं।
टाइगर श्रॉफ के घर पर फायरिंग मामले की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों की जांच अब तक क्राइम ब्रांच ही करती रही है। इसी वजह से इस मामले की गंभीरता से जांच करने के लिए इसे क्राइम ब्रांच को सौंपने का फैसला लिया गया है।













