ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में सोमवार रात संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया। ईरानी क्रूज मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य चालक दल के सदस्य घायल हो गए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि की है।
अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। जुलाई की शुरुआत में ईरान ने होर्मुज में कुछ व्यापारिक जहाजों पर हमला किया, जिसके बाद अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में हवाई सुरक्षा प्रणाली, मिसाइल अड्डे और नौसैनिक ठिकाने निशाना बने।जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत, कतर और जॉर्डन में अमेरिकी और सहयोगी ठिकानों पर हमले किए, हालांकि कई मिसाइलें बीच रास्ते में ही रोक दी गईं।













