मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बीजेपी द्वारा शुक्रवार को निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे करीब 40 पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मधुमक्खियों के हमले से घायलों में शामिल बीजेपी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया, “तिरंगा यात्रा के साथ डीजे उपकरण लेकर जा रही गाड़ी एक पेड़ पर बने मधुमक्खी के छत्ते से टकरा गई, जिसके बाद सैकड़ों मधुमक्खियों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। हमारे 40 से 50 कार्यकर्ता उनके डंक घायल हो गए।
शर्मा ने बताया कि घायल बीजेपी कार्यकर्ता अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि विजयागंज मंडी क्षेत्र में मोटसाइकिल से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में 500 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने बताया, ‘‘मधुमक्खियों का हमला होते ही कई कार्यकर्ता सोयाबीन के खेत में छिप गए। उन्हें बाद में वहां से निकाला गया।











