तिब्बत में गुरुवार रात करीब 8:03 बजे रिक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। यह भूकंप ऐसे समय आया है, जब क्षेत्र पिछले महीने आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) से उबरने की कोशिश कर रहा है। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र धरती की सतह से लगभग 173 किलोमीटर की गहराई में था। इसका केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित था।
इससे पहले 3 सितंबर को भी तिब्बत में 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसकी गहराई करीब 14 किलोमीटर थी। वहीं, जनवरी 2025 में चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के अनुसार 6.8 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया था, जिसमें 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।













