कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि सात जुलाई की मध्यरात्रि को सैनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर त्रिलोकपुर गांव के पास एक होटल के सामने टायर पंक्चर होने के कारण एक भारी पिकअप वाहन खड़ा था, जिसके टायर बदलने का काम किया जा रहा था।











