प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घर खरीददारों से कथित धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तीन कंपनियों -सीएचडी डेवलपर्स लिमिटेड, नाइनेक्स डेवलपर्स लिमिटेड और मंजू जे होम्स (इंडिया) लिमिटेड – से जुड़ी कम से कम पांच जगहों पर छापेमारी की गई। इन कंपनियों से तुरंत संपर्क नहीं हो सका।










