झारखंड के रामगढ़ और गोड्डा जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से पांच महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य झुलस गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले पांच लोगों में से तीन रामगढ़ के पतरातू प्रखंड के थे और जबकि दो गोड्डा ज़िले के बसंतराय प्रखंड के महेशपुर-रामपुर गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि आकशीय बिजली की चपेट में आईं महिलाएं हादसे के समय धान की रोपाई कर रही थीं।













