मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक महिला और तीन बच्चों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या का शक महिला के पति और बच्चों के पिता पर है।
मिली जानकारी के अनुसार हटा विधानसभा क्षेत्र के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार की सुबह दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। यहां खेमा पटेल नाम की महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई । घटना के बाद से खेमा पटेल का पति द्वारका पटेल फरार है और इसीलिए आशंका जताई जा रही है कि महिला और तीन बच्चों की हत्या द्वारका ने ही की है।













