पूर्णिया से निर्दलीय सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने घर पर हुए हमले पर कहा, “मैंने पहले ही कई FIR दर्ज कराई हैं… मेरे वकील भी यहां मौजूद हैं। मैं डरूंगा नहीं। अगर कोई मुझे मारना चाहता है, तो मार दे।
पप्पू यादव के वकील ने कहा, “आज की घटना बहुत निंदनीय है। ये दिल्ली पुलिस की विफलता दिखाती है, दिल्ली पुलिस की षड्यंत्रगर्दी दिखाती है कि कैसे दिल्ली पुलिस सत्ता पक्ष के साथ मिलकर 6 बार चुने गए सांसद के खिलाफ षड्यंत्र में सहयोग कर रही है। इसे पुलिस की विफलता कहें या संयोग कहें या क्या कहें।
उन्हों ने पिछले दो दिनों से हम लगातार शिकायत कर रहे हैं कि 6 बार के चुने हुए सांसद के खिलाफ किस प्रकार का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उनके खिलाफ ट्विटर पर खुलेआम ट्वीट किए जा रहे हैं… आज इतनी शिकायतों के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा पूर्ण आश्वासन दिए जाने के बाद, कि पूर्ण सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा, सिर्फ और सिर्फ यहां पर मुट्ठी भर 3 या 4 पुलिस कर्मी मौजूद थे।












