शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि जो सांसद पार्टी छोड़ना चाहते हैं, उन्हेँ हम छोड़ेंगे नहीं। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा कि सांसदों को जिताने में कार्यकर्ताओं का खून-पसीना बहा है। उन्होंने दावा किया कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक सभी सांसद हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कानूनी लड़ाई की शुरुआत कर दी है।
राउत ने कहा कि हमने सांसदों को टिकट दिया, जितनी औकात थी उतना पैसा भी दिया।जिन सांसदों का नाम आया है और उनके एकनाथ शिंदे के साथ जाने की खबरें आ रही हैं, उनको इस बात का खंडन करना चाहिए।राउत ने कहा कि जिनको जाना है वो इस्तीफा देकर जाएं।राउत ने कहा कि 14 तारीख को हमारी बैठक हुई थी।हमारे चार सांसद प्रत्यक्ष और बाकी लोग ऑनलाइन जुड़े थे।सभी सांसदों ने कहा कि हम पार्टी के साथ हैं और हम छोड़कर नहीं जा रहे हैं।












