पंजाब सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले में छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई के दौरान संजीव अरोड़ा के कई करीबी लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। जांच एजेंसी की टीम ने उनके ठिकानों पर लंबे समय तक पूछताछ और तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद गिरफ्तारी की गई। सूत्रों के अनुसार, उनके ठिकानों पर तलाशी अभियान अब भी जारी है।
इससे पहले, संजीव अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस वार्ता की थी। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विरोधी नेताओं पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को माध्यम बनाया जा रहा है।












