दिल्ली में ठंड के साथ हवा और बिगड़ गई है। एक्यूआई ज्यादातर इलाकों में खराब है और एक्यूआई “खराब” श्रेणी में दर्ज किया गया है। साथ ही ठंडक बढ़ गई है. तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है. बायोमास जलाने का हिस्सा 33.3 प्रतिशत हो गया। शुक्रवार से 22 नवंबर तक और उसके बाद के छह दिन भी हवा “बहुत खराब” रहने का अनुमान है, पर विशेषज्ञ के मुताबिक प्रदूषण का चरम दौर बीत चुका है. गुरुवार को एक्यूआई 280, बुधवार को एक्यूआई 232 और मंगलवार को 204 था













