तृणमूल कांग्रेस ने बालीगंज विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय को शनिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया। तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान में घोषणा की कि धनेखाली विधायक असीमा पात्रा और चौरंगी विधायक नयना बंदोपाध्याय विपक्ष की उपनेता होंगी। पार्टी ने कोलकाता पोर्ट विधायक फिरहाद हकीम को विधानसभा का मुख्य सचेतक बनाया है। हकीम कोलकाता नगर निगम के महापौर भी हैं। पार्टी ने कहा कि नव नियुक्त नेता “बंगाल की जनता के हित में प्रतिबद्धता के साथ” काम करेंगे।











