भारत के अशोक ने एशियाई पैरा खेलों में पुरूषों की 65 किलो पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता ।
सैतीस वर्ष के अशोक ने 192 किलो वजन उठाया । चीन के पैरालम्पिक चैम्पियन जोउ यि ने 216 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता । इंडोनेशिया के मारगोनो को कांस्य पदक मिला ।
अशोक ने 187 किलो के साथ शुरूआत की जबकि दूसरे प्रयास में 192 किलो वजन उठाया । वह अंतिम प्रयास में 201 किलो नहीं उठा सके ।
सोनीपत जिले के गोहाना के रहने वाले अशोक को बचपन में पोलियो हो गया था ।
पैरा पावरलिफ्टिंग एक बेंच प्रेस प्रतियोगिता है जिसमें शरीर के ऊपरी हिस्से की ताकत की परीक्षा ली जाती है। इसमें केवल एक ही स्पर्धा होती है लेकिन खिलाड़ी अलग-अलग वजन श्रेणियों में हिस्सा लेते हैं।
पावरलिफ्टिंग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के कूल्हों या पैरों में कोई शारीरिक अक्षमता होती है।













