• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

ममता बनर्जी ने पुणे में बंगाल के प्रवासी मजदूर की हत्या की निंदा की

घटना को हेट क्राइम करार देते हुए कहा कि किसी राज्य में बाहरी लोगों के प्रति नफरत को हथियार और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
February 13, 2026
in देश
0
डेमोक्रेसी की हो गई बाईपास सर्जरी-ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के पुणे में बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की हत्या की निंदा की। उन्होंने इस घटना को हेट क्राइम करार देते हुए कहा कि किसी राज्य में बाहरी लोगों के प्रति नफरत को हथियार और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मैं शब्दों से परे विचलित हो गई हूं, क्रोधित हूं और आहत हूं। पुरुलिया के बंडवान का 24 वर्षीय प्रवासी मजदूर सुखेन महतो, जो अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था, उसकी पुणे, महाराष्ट्र में बर्बर हत्या कर दी गई।”

ममता बनर्जी ने कहा, “यह सीधा-सीधा हेट क्राइम है। एक युवा को उसकी भाषा, पहचान और जड़ों की वजह से निशाना बनाया गया, उसे प्रताड़ित किया गया और मार डाला गया। यह उसी माहौल का नतीजा है, जहां जेनोफोबिया को हथियार बनाया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। उन्होंने कहा, “मैं मांग करती हूं कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए। सुखेन के परिवार से मैं कहना चाहती हूं कि इस असीम दुख की घड़ी में पूरा बंगाल आपके साथ खड़ा है। न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी ने दूसरे राज्यों, खासकर भाजपा शासित राज्यों में बंगाल के प्रवासी मजदूरों पर हमलों के मुद्दे पर आवाज उठाई है। वह पहले भी देशभर में बंगाली भाषी लोगों के साथ कथित उत्पीड़न के खिलाफ केंद्र सरकार को घेरती रही हैं।

यह प्रतिक्रिया उस घटना के एक दिन बाद आई है, जिसमें पुरुलिया जिले के एक प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व का आरोप है कि सुखेन महतो की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह बंगाली भाषा बोलता था।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतक का नाम सुखेन महतो है और वह पुरुलिया के बंडवान का निवासी था। बुधवार दोपहर पुणे के शिकारपुर पुलिस थाने के अंतर्गत कोरेगांव भीमा क्षेत्र से उसका शव बरामद किया गया। आरोप है कि उसे बंगाली में बात करने के कारण पीट-पीटकर मार डाला गया। इस मामले में उसके बड़े भाई तुलसीराम महतो ने शिकारपुर थाने में हत्या की शिकायत दर्ज कराई है।

बताया गया है कि सुखेन वर्ष 2021 से पुणे में प्रवासी मजदूर के रूप में काम कर रहा था। वह कोरेगांव भीमा के पास सनतबाड़ी इलाके में एक कार पार्ट्स निर्माण कंपनी में कार्यरत था। उसका शव उसी इलाके से बरामद किया गया।

Previous Post

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी

Next Post

राबड़ी देवी ने महिला टीचरों को उनके गृह जिलों में ट्रांसफर करने की मांग की

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
राबड़ी ने नीतीश पर महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाया

राबड़ी देवी ने महिला टीचरों को उनके गृह जिलों में ट्रांसफर करने की मांग की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
भीषण गर्मी-चिलचिलाती धूप से बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली में आसमान से बरस रही आग! 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 25 मई तक हीटवेव का अलर्ट

May 21, 2026
वर्दीधारी लोग आत्मरक्षा में चला सकते हैं गोली

मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबारी प्रभात की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

May 21, 2026
4 जून को एनडीए की सरकार गिरने जा रही है-तेजस्वी

तेजस्वी का मोदी के नॉर्वे दौरे पर तंज

May 20, 2026
देश में झुलसा देने वाली गर्मी से फिलहाल राहत नहीं

दिल्ली में आसमान से बरस रही आग!

May 20, 2026

Recent News

भीषण गर्मी-चिलचिलाती धूप से बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली में आसमान से बरस रही आग! 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 25 मई तक हीटवेव का अलर्ट

May 21, 2026
वर्दीधारी लोग आत्मरक्षा में चला सकते हैं गोली

मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबारी प्रभात की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

May 21, 2026
4 जून को एनडीए की सरकार गिरने जा रही है-तेजस्वी

तेजस्वी का मोदी के नॉर्वे दौरे पर तंज

May 20, 2026
देश में झुलसा देने वाली गर्मी से फिलहाल राहत नहीं

दिल्ली में आसमान से बरस रही आग!

May 20, 2026
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

भीषण गर्मी-चिलचिलाती धूप से बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली में आसमान से बरस रही आग! 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 25 मई तक हीटवेव का अलर्ट

May 21, 2026
वर्दीधारी लोग आत्मरक्षा में चला सकते हैं गोली

मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबारी प्रभात की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

May 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.