सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स पिछले शुक्रवार के 73,895 के बंद स्तर के मुकाबले 73,734 पर खुला और कारोबार शुरू होते ही 750 अंक से ज्यादा टूटकर 73,138 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 23,140 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 23,065 पर खुलने के बाद 23,000 के नीचे फिसल गया। खबर लिखे जाने तक निफ्टी 271 अंक गिरकर 22,869 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बाजार में इस तेज गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ।













