मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में ड्राइवर की घायल होने की खबर है।मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में ड्राइवर की घायल होने की खबर है।DCP मोहित गर्ग ने बताया, “यह घटना 7 बजे के आस-पास की है। कुछ अज्ञात लोगों ने, जब टाइगर श्रॉफ अपना निजी कार्यक्रम समाप्त करके वापस रवाना हो रहे थे तो उन पर फायरिंग शुरू की। फायरिंग के बीच, टाइगर श्रॉफ को कोई चोटें नहीं आई हैं। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। एक का नाम फिरदौस है, जिनके हाथ पर चोटें आई हैं। वह खतरे से बाहर हैं। दूसरे घायल मिस्टर चौहान हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने घटना की गंभीरता को समझते हुए पर्याप्त संख्या में टीमें गठित की हैं। इसमें सभी विभाग काम कर रहे हैं…”













