अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हेलीकॉप्टर मरीन वन वॉशिंगटन के रीगन नेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भर रहे एक यात्री विमान से टकराने से बच गया। ये बेहद करीब पहुंच गया। FAA ने इसे ‘लॉस ऑफ सेपरेशन’ माना है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जनवरी 2025 में 67 लोगों की जान लेने वाले हादसे के बाद भी वैसी ही सुरक्षा चूक दोबारा कैसे हो गई।












