• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home राज्य झारखंड

झारखंड के ‘जननायक’ शिबू सोरेन का निधन

देशभर में शोक, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, लालू बोले- ‘उनके साथ हमारे घनिष्ठ संबंध थे

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
August 4, 2025
in झारखंड
0
झारखंड के ‘जननायक’ शिबू सोरेन का निधन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन का निधन हो गया । उनके निधन पर विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया और उन्हें एक संघर्षशील जननायक बताया। नेताओं ने उन्हें जनजातीय समाज का सच्चा प्रतिनिधि और झारखंड राज्य के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाला नेता करार दिया। तमाम नेताओं ने उनके परिवार और झारखंड के लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, शिबू सोरेन जी के निधन से मैं दुःखी हूं। उन्होंने अलग झारखंड प्रदेश और वहां के लोगों के जल, जंगल, जमीन के अधिकार और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया। मैंने उनके सुपुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। दुःख की इस घड़ी में ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़, सोरेन जी ने उनके हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ-साथ गुरुजी के सभी समर्थकों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “उनके साथ हमारे घनिष्ठ संबंध थे।

आरजेडी प्रमुख ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि शिबू सोरेन दलितों और आदिवासियों के महान नेता थे। यह गहरे दुख की बात है कि वह हमारे साथ अब नहीं है। हम उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मेरी ओर से उनके परिवार को संवेदना है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, शिबू सोरेन झारखंड के उन कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों विशेषरूप से जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे हमेशा जमीन और जनता से जुड़े रहे। मेरा भी उनसे लंबा परिचय रहा। उनके निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है। उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Previous Post

ओडिशा की नाबालिग लड़की की दिल्ली AIIMS में मौत

Next Post

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

July 24, 2026
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
जमात-ए-इस्लामी हिंद ने देश में बिगड़ती सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई

शिक्षा चरित्र, संस्कृति और आत्मा को आकार देती है : रहमतुन्निसा

August 20, 2026
तमिलनाडु में दूध खरीद मूल्य में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य बीमा कवर 5 गुना बढ़ा

तमिलनाडु में दूध खरीद मूल्य में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य बीमा कवर 5 गुना बढ़ा

August 20, 2026
ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन सरकार ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा कदम उठाया

August 19, 2026
नीट-पीजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान

NEET-UG को फुलप्रूफ बनाने के लिए क्या किया? 3 हफ्ते के अंदर हलफनामा दाखिल करने का आदेश

August 19, 2026

Recent News

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

जमात-ए-इस्लामी हिंद ने देश में बिगड़ती सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई

शिक्षा चरित्र, संस्कृति और आत्मा को आकार देती है : रहमतुन्निसा

August 20, 2026
तमिलनाडु में दूध खरीद मूल्य में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य बीमा कवर 5 गुना बढ़ा

तमिलनाडु में दूध खरीद मूल्य में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य बीमा कवर 5 गुना बढ़ा

August 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.