• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

पुणे में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव

दो गुटों के बीच झड़प और पत्थरबाजी, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
August 1, 2025
in देश
0
पुणे में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव

महाराष्ट्र के पुणे में दो गुटों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। यह मामला पुणे की दौंड तहसील के यवत गांव का है, जो कथित तौर पर सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद शुरू हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए आना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यह घटना पुणे ग्रामीण के दौंड तालुका स्थित यवत गांव की है, जहां दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुट के लोगों की ओर से पथराव किया गया और टायर जलाए गए। व्हाट्सएप पर एक आपत्तिजनक पोस्ट से यह विवाद शुरू हुआ। एक युवक ने कथित तौर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया। इसके बाद गांव के लोग धीरे-धीरे सड़कों पर आ गए और दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए।

इसके बाद भीड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक के घर पर पथराव कर दिया। विवाद बढ़ने के बाद इसने एक हिंसक झड़प का रूप ले लिया। उग्र भीड़ ने दूसरे समुदाय की अवसंरचनाओं और संपत्तियों में तोड़फोड़ की, पथराव किया और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। उग्र भीड़ ने सड़क पर टायर जलाकर नारेबाजी शुरू कर दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। फिलहाल, यवत गांव में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक (पुणे ग्रामीण) संदीप सिंह गिल ने घटनास्थल का दौरा किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

अधिकारी ने बताया, ‘‘उग्र भीड़ ने दूसरे समुदाय की अवसंरचनाओं और संपत्तियों में तोड़फोड़ की, पथराव किया और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। भीड़ को तितर-बितर करने और कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए हमें आंसू गैस के गोले दागने पड़े। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिस युवक ने यह पोस्ट अपलोड की थी, उसे हिरासत में ले लिया गया है।’’ उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

इससे पहले, महाराष्ट्र के नागपुर में भी इसी वर्ष मार्च में दो समुदायों के बीच एक हिंसक झड़प की बड़ी घटना देखने को मिली थी। इसके बाद पुलिस को कर्फ्यू लगाकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा। इस हिंसा में घरों और गाड़ियों को निशाना बनाया गया था और पुलिस टीम पर भी हमला हुआ था।

Previous Post

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

Next Post

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

July 24, 2026
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले हलचल

सीएम को घटना की जानकारी तक नहीं’, मुजफ्फरपुर विस्फोट की घटना पर तेजस्वी का आरोप

November 3, 2026
मधुबनी में एएसआई ने सर्विस पिस्टल से की गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल

मधुबनी में एएसआई ने सर्विस पिस्टल से की गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल

November 3, 2026
4 जून को एनडीए की सरकार गिरने जा रही है-तेजस्वी

एकजुट होकर लड़नी होगी लड़ाई, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई तक चुप नहीं बैठेंगे:तेजस्वी

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश में आजम खान के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड

आजम खान की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, याचिका पर सुनवाई को SC तैयार

November 2, 2026

Recent News

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले हलचल

सीएम को घटना की जानकारी तक नहीं’, मुजफ्फरपुर विस्फोट की घटना पर तेजस्वी का आरोप

November 3, 2026
मधुबनी में एएसआई ने सर्विस पिस्टल से की गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल

मधुबनी में एएसआई ने सर्विस पिस्टल से की गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल

November 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.