दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के दौरान RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, “सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में जहां-जहां हम विपक्ष में हैं, वहां हमें इन चुनौतियों का मजबूती से सामना करना होगा। जब तक हम एकजुट नहीं होंगे, तब तक यह लड़ाई नहीं जीत पाएंगे। हम कल भी एकजुट हुए थे, लेकिन वह आखिरी कार्यक्रम नहीं था। हम ऐसे लोग नहीं हैं, जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई होने तक चुपचाप बैठ जाएंगे।













