बिहार के मधुबनी जिले में एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) ने कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्टल से गोलीबारी कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और तीन अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान अशोक यादव (50) के रूप में हुई है। आरोपी एएसआई की पहचान चंद्र मोहन के रूप में हुई है, जो बाबूबरही इलाके में स्थित एक पुलिस चौकी पर तैनात था। घटना के बाद से वह फरार है।













