कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के श्रीरामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी स्वयं को ‘देशभक्त’ कहते हैं, लेकिन वह देश को बेच रहे हैं। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गरीबों के बजाय अमीरों की मदद कर रही हैं, वहीं मोदी पूरे देश में यही कर रहे हैं। दोनों को सत्ता चाहिए, लेकिन जनता के लिए काम नहीं करते।”
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया, “प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, लोगों में नफरत और डर फैलाते हैं।” राहुल गांधी ने दावा किया कि देश दो विचारधाराओं के बीच टकराव देख रहा है। उन्होंने कहा, “एक तरफ कांग्रेस की एकता और भाईचारे की विचारधारा है, तो दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस की नफरत और हिंसा है।












