कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़ी कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिये जाने को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस ‘सिस्टम’ ने उन्हें बिठाया है, वह भी जाएगा।
गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गांधी जयंती के दिन ‘‘हज़ारों नौजवान वोट चोरी के ख़िलाफ़ सड़कों पर हैं- शांतिपूर्वक, बिना हिंसा के, अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए।’’
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांग स्पष्ट है, ‘‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें। लोकतंत्र बचाओ।’’
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी-शाह सरकार का जवाब? लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है। सैकड़ों हिरासत में हैं। उनका कसूर सिर्फ़ यह कि उन्होंने वोट चोरी पर सवाल पूछा।













