उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन में एक निर्माणाधीन मकान ढह गया। मौके पर दमकल विभाग, NDRF और पुलिस की टीमें मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
एक स्थानीय निवासी ने बताया, “एक इमारत में दूसरी निर्माणाधीन मंजिल पर लिंटर डालने का काम किया जा रहा था। निचले भाग का लिंटर पहले से कमजोर था जिस कारण ऊपरी हिस्से का लिंटर ढह गया… परिवार के लोगों द्वारा दो लोगों के मलबे में दबो होने की बात बताई जा रही है…”













