दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि यह तैनाती INDIA ब्लॉक के लगातार चार दिनों से जारी प्रदर्शनों के बाद सरकार में पैदा हुई “घबराहट और बेचैनी” को साफ तौर पर दिखाती है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “जब तक ज्ञानेश कुमार को उनके पद से नहीं हटाया जाता, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। हम राष्ट्रपति से उन्हें बर्खास्त करने की मांग करेंगे, क्योंकि उन्होंने वोटों की चोरी और चुनावी धोखाधड़ी की है। उन्होंने पढ़े-लिखे और मतदान के योग्य नागरिकों को वोट डालने से रोका है।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में 16 लाख नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की मांग की है और ‘तार्किक विसंगतियों’ के नाम पर 27 लाख लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया है। वह देश, चुनाव, लोकतंत्र और संविधान के गद्दार हैं।













