लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेता और मैं चेन्नई जा रहे हैं। वहां हम एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे और उनसे तथा डीएमके से परिसीमन से जुड़े संवैधानिक संशोधन विधेयकों का विरोध करने का आग्रह करेंगे।”
उन्होंने कहा, “लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना भारत में लोकतंत्र को खत्म कर देगा। इससे बीजेपी-RSS को अपने फायदे के लिए भारत के पूरे चुनावी नक्शे को नए सिरे से तैयार करने की असीमित गुंजाइश मिल जाएगी।”
राहुल गांधी ने कहा, “भाई स्टालिन हमेशा तमिल विरोधी ताकतों के खिलाफ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। राष्ट्रीय हित, तमिलनाडु के हित और संविधान की रक्षा के लिए हमें मिलकर इस विधेयक को हराना होगा।












