कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज बेंगलुरू में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शिवकुमार को पार्टी के विधायक दल का नया नेता चुना गया। बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने रखा, जिसका समर्थन वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने किया। इसके बाद बैठक में सभी ने एकमत से शिवकुमार के नाम के प्रस्ताव का समर्थन किया।अब 3 जून को डी के शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के चयन के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक शनिवार को विधान सौध में हुई, जिसमें शिवकुमार को विधायक दल का नया नेता चुना गया। कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, संचार महासचिव जयराम रमेश और पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में यह बैठक हुई। दोनों नेता बैठक के लिए शनिवार सुबह बेंगलुरु पहुंचे।












