दिल्ली: सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। JPN एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (AIIMS) में सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद 10 मरीज़ लाए गए थे। 4 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक मरीज़ की बाद में मौत हो गई। 3 मरीज़ भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है, एक की अंगों की सर्जरी हुई है और मामूली रूप से घायल एक मरीज़ को निगरानी के बाद छुट्टी दे दी गई।
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, “मुझे आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया है कि इस मलबे में करीब 30-40 बच्चे फंसे हुए हैं। कुछ महीने पहले साकेत में एक इमारत गिरी थी। तब कहा था कि हम दिल्ली की सभी बिल्डिंगों को ऑडिट कराएंगे और कार्रवाई करेंगे। पूरी दिल्ली में शरीफ लोगों के यहां से पुलिस, MCD, फायर विभाग और DM ने पैसे खाए हैं… अब मुख्यमंत्री कहेंगी कि हम सख्त कार्रवाई करेंगे… बड़े-बड़े लोगों ने यहां संपत्ति ले रखी है…”













