• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

मैंगलोर रिफाइनरी में जहरीली गैस रिसाव से 2 कर्मचारियों की मौत, एक की हालत गंभीर

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना ओएमएस डिवीजन के टैंक (एफआईबीआई7029) में खराबी की जांच के दौरान हुई

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
July 12, 2025
in देश
0
मैंगलोर रिफाइनरी में जहरीली गैस रिसाव से 2 कर्मचारियों की मौत, एक की हालत गंभीर

कर्नाटक के मंगलुरु जिले के सूरतकल में स्थित मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) में शनिवार को जहरीली गैस के रिसाव से 2 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा एमआरपीएल के ऑयल मूवमेंट सेक्शन (ओएमएस) में टैंक (एफआईबीआई7029) में खराबी की जांच के दौरान हुई।

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के दीप चंद्र भारती और केरल के बिजली प्रसाद के रूप में हुई है। उनके सहयोगी, गदग के विनायक मायागेरी, जो गैस की चपेट में आने के बाद बेहोश हो गए थे, को मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी ने कहा कि मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त रेड्डी ने कहा, “प्रारंभिक जानकारी से हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का मामूली रिसाव होने का पता चलता है, जिसे कर्मचारियों ने अपनी नियमित ड्यूटी के दौरान टैंक की जांच करते समय सांस के ज़रिए अंदर ले लिया होगा।”उन्होंने बताया कि उस समय कर्मचारी मास्क पहने हुए थे। एमआरपीएल की अग्निशमन एवं सुरक्षा टीम ने रिसाव को बंद कर दिया है तथा क्षेत्र को सुरक्षित घोषित कर दिया है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना ओएमएस डिवीजन के टैंक (एफआईबीआई7029) में खराबी की जांच के दौरान हुई। दीप चंद्र और बिजली प्रसाद टैंक के ऊपरी हिस्से पर निरीक्षण के लिए गए थे। इसी दौरान हादसा हुआ। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। दोनों को बचाने की कोशिश कर रहे एक अन्य कर्मचारी विनायक मायागेरी भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। उन्हें मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

एमआरपीएल प्रशासन ने इस दुर्घटना की गहन जांच के लिए समूह महाप्रबंधकों की एक उच्च-स्तरीय समिति गठित की है। समिति को घटना के कारणों और सुरक्षा खामियों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही, एमआरपीएल ने संबंधित वैधानिक प्राधिकरणों के साथ सहयोग करने और आवश्यक जानकारी प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

यह में हाल के महीनों में जहरीली गैस रिसाव से जुड़ी तीसरी बड़ी दुर्घटना है। जनवरी 2025 में, कोप्पल जिले में एक औद्योगिक इकाई में जहरीली गैस के रिसाव से मजदूर मारुति कोरागल की मौत हो गई थी और दस अन्य कर्मचारी बीमार पड़ गए थे। मई 2024 में, मैसूर के यारागनहल्ली में एक परिवार के चार सदस्य (कुमारस्वामी, उनकी पत्नी मंजुला और बेटियां अर्चना व स्वाति) घर में जहरीली गैस की चपेट में आने से मृत पाए गए थे।

Previous Post

पटना नगर निगम की बैठक में हंगामा

Next Post

तेजस्वी यादव का ECI पर हमला

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
4 जून को एनडीए की सरकार गिरने जा रही है-तेजस्वी

तेजस्वी यादव का ECI पर हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

July 24, 2026
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अपने सांसदों को व्हिप जारी किया

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश

July 27, 2026
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव का नया रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव का नया रिकॉर्ड

July 27, 2026
शिवसेना का सामना के जरिए केंद्र और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना

देशभक्तों ने अंधभक्तों को हराया, छात्रों ने लिखा स्वर्णिम अध्याय:उद्धव ठाकरे

July 27, 2026
तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

July 27, 2026

Recent News

कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अपने सांसदों को व्हिप जारी किया

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश

July 27, 2026
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव का नया रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव का नया रिकॉर्ड

July 27, 2026
शिवसेना का सामना के जरिए केंद्र और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना

देशभक्तों ने अंधभक्तों को हराया, छात्रों ने लिखा स्वर्णिम अध्याय:उद्धव ठाकरे

July 27, 2026
तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

July 27, 2026
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अपने सांसदों को व्हिप जारी किया

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश

July 27, 2026
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव का नया रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव का नया रिकॉर्ड

July 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.