लोकसभा में कल से पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 16 घंटे की बहस शुरू होने जा रही है। इस बहस से पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
जयराम रमेश ने 8 अहम घटनाओं और बिंदुओं का जिक्र करते हुए सरकार की रणनीति, पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि भले ही सरकार ने कांग्रेस की मांग को पहले नजरअंदाज किया हो, लेकिन “देर आए, दुरुस्त आए” की तर्ज पर बहस का फैसला स्वागत योग्य है।













