आरा:आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की करीबी विधायक किरण देवी के आवास पर ईडी की टीम ने रेड मारी है। ईडी की छापेमारी में चल-अचल संपत्ति की जानकारी ली गई। छापेमारी आरा में गड़हनी थाना के अगिआंव स्थित आवास पर हुई। बता दें कि किरण देवी के पति अरुण यादव बालू के बड़े कारोबारी हैं। बालू के कारोबार से ही उन्होंने काफी संपत्ति बनाई है।
गौरतलब है कि 16 मई 2023 को आरजेडी विधायक किरण देवी और उनके पति पूर्व विधायक अरुण यादव के ठिकानों पर सीबीआई की टीम पहुंची थी। किरण देवी संदेश से विधायक हैं। वहीं किरण देवी के पति अरुण यादव भी विधायक रह चुके हैं। अरुण यादव की गिनती बड़े बालू कारोबारी में होती है। उनाका व्यापार आरा से लेकर पटना तक फैला हुआ है।