ताइवान:चीन की सेना ने 24 घंटे की अवधि में ताइवान की ओर 103 लड़ाकू विमान भेजे, जिसके बारे में द्वीप के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि यह हाल के दिनों में एक नया दैनिक रिकॉर्ड है। मंत्रालय ने कहा, रविवार सुबह 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे के बीच विमानों का पता लगाया है। वे ताइवान पहुंचने से पहले ही वापस लौट गये।
ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा बताने वाले चीन ने ताइवान के आसपास हवा और पानी में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया है। इसकी वजह अमेरिका और चीन के बीच में बढ़ता तनाव है। अमेरिका, ताइवान का मुख्य हथियार सप्लायर है और बलपूर्वक ताइवान की स्थिति को बदलने के किसी भी कोशिश का विरोध करता है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 40 विमानों ने मुख्य भूमि चीन और द्वीप के बीच प्रतीकात्मक आधे रास्ते को पार किया। इसने पिछले 24 घंटों में नौ नौसैनिक जहाजों की भी सूचना दी।