कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बुधवार को प्रदेश में पार्टी के नेतृत्व में किसी भी बदलाव की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि ऐसे फैसले ’गुड्डे-गुड़ियों का खेल’ नहीं हैं, जिन्हें बार-बार बदला जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेतृत्व पर आलाकमान का फैसला अंतिम है।
यहां पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात करेंगे।कांग्रेस ने एक जुलाई को घोषणा की थी कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।










