राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 30वें स्थापना दिवस को सांसद सुधाकर सिंह ने ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा उन मुद्दों पर लड़ाई लड़ी है जो लोगों के हित में हैं।
आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक पल है। पिछले 30 सालों से, बिहार में सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों पर बनी राष्ट्रीय जनता दल अपनी विचारधारा से जरा भी समझौता किए बिना आगे बढ़ती रही है। चाहे राज्य स्तर का मुद्दा हो या राष्ट्रीय स्तर का, पार्टी ने हमेशा उन मुद्दों पर लड़ाई लड़ी है जो लोगों के हित में हैं।
बता दें कि अजय राय मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए थे, इस दौरान पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया था, यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी।
सांसद सुधाकर सिंह ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 174 रुपये से 183.50 रुपये तक की कटौती किए जाने पर कहा, “सवाल यह है कि रेट की कटौती करें या ना करें। सबसे पहले उपलब्धता तो सुनिश्चित कर दें। यहां तो कॉमर्शियल सिलेंडर बाजार में उपलब्ध है ही नहीं। आप उसका रेट घटा दें या बढ़ा दें, क्या फर्क पड़ता है?”












