बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने अपने पास गृह विभाग, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन और ऐसे सभी विभाग रखे हैं जो किसी को आवंटित नहीं हैं। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को जहां कृषि मंत्री का दायित्व सौंपा गया है तो वहीं निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग का दायित्व दिया गया है।
इसके अलावा, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी को जहां जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है, वहीं बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य कर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रवण कुमार को सूचना और जन संपर्क और ग्रामीण विकास, दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व और भूमि सुधार विभाग, लेसी सिंह को भवन निर्माण, रामकृपाल यादव को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
इसी तरह नीतीश मिश्रा को नगर विकास और आवास, सूचना प्रावैधिकी, दामोदर रावत को परिवहन, संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा और विधि और अशोक चौधरी को खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का दायित्व दिया गया है। भगवान सिंह कुशवाहा को योजना और विकास, अरुण शंकर प्रसाद को श्रम संसाधन और प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग मिला है।
मदन सहनी को मद्य निषेध , उत्पाद और निबंधन, संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन, रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, रत्नेश सदा को आपदा प्रबंधन की जिम्मदारी दी गई है। इसके अलावा कुमार शैलेन्द्र को पथ निर्माण, शीला कुमारी को विज्ञान, प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा, केदार प्रसाद गुप्ता को पर्यटन विभाग, लखेन्द्र कुमार रौशन को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण, सुनील कुमार को ग्रामीण कार्य, श्रेयसी सिंह को उद्योग और खेल मंत्रालय सौंपा गया है।












