मक्का के पास हुए ड्रोन हमले पर भारत ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सऊदी अरब की संप्रभु क्षेत्रीय अखंडता पर हुए हमलों की निंदा करता है। भारत ने कहा कि ऐसे हमले नागरिकों की जान और बुनियादी ढांचे को खतरे में डालते हैं। मक्का के पास हुई घटना इसलिए भी विशेष रूप से चिंताजनक है, क्योंकि इस शहर का दुनिया भर के मुसलमानों के लिए विशेष धार्मिक महत्व है। भारत ने क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाल होने की उम्मीद जताई है।












