समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा आठवीं की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक को लेकर छिड़े विवाद के संबंध में भारतीय जनता पार्टी पर शुक्रवार को निशाना साधा और आश्चर्य जताया कि ‘‘भाजपाई सरकार चला रहे हैं या मनमानी का सर्कस?’’उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी बड़े-बड़े आरोप लगाती है और बाद में पकड़े जाने पर खेद व्यक्त करती है।












