देश के कई हिस्सों में सर्दी अब ढलान पर दिख रही है, लेकिन मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नहीं है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि कुछ क्षेत्रों में होने वाली हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाओं के कारण तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहाड़ी राज्यों के लिए भी अलग से अपडेट जारी किया गया है।
आईएमडी के मुताबिक जिन राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16 और 17 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।












