तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने प्रदेश के लोगों और दूध उत्पादकों के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणा की है। सीएम विजय ने सरकारी डेयरी कंपनी आविन के लिए दूध खरीद मूल्य 38 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सालाना स्वास्थ्य बीमा कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की भी घोषणा की है।
तमिलनाडु में दूध खरीद की कीमत 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने विधानसभा के नियम 110 के तहत राज्य में दूध खरीद की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। इस बढ़ोतरी के साथ खरीद की कीमत 41 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने अपने बयान में कहा, “हमारी परंपरा की महानता यह है कि हम गाय को पवित्र मानते हैं और उसकी पूजा करते हैं, क्योंकि गाय न सिर्फ अपने बछड़े के लिए, बल्कि इंसानों और कई अन्य जीवों के लिए भी दूध देती है, जिससे जीवन चलता है।”
उन्होंने कहा, “तमिलनाडु में 8,800 दूध सहकारी समितियों के जरिए 3.16 लाख दूध उत्पादक हर दिन 34 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करते हैं। ‘आविन’ के जरिए हर दिन ग्राहकों को 31 लाख लीटर दूध बांटा जाता है। 4.3 प्रतिशत फैट और 8.2 प्रतिशत सॉलिड-नॉट-फैट (एसएनएफ) दूध के लिए नवंबर 2022 से 35 प्रति लीटर की खरीद कीमत है। इसमें 3 रुपए प्रति लीटर का राज्य प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे कुल खरीद कीमत 38 रुपए प्रति लीटर हो जाती है।













