जीतू पटवारी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सागर में जहरीली शराब से मौत की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले शाहपुरा में भी नौ लोगों की मौत हुई थी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह पहले स्वयं सागर जाकर पीड़ित परिवारों से मिल चुके हैं और वहां लोगों के बीच नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर गहरी चिंता है।
कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखे अपने पूर्व पत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही सरकार को प्रदेश में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के बढ़ते कारोबार के बारे में आगाह किया था। पटवारी के अनुसार, राज्य में शराब माफिया के बढ़ते प्रभाव के कारण कई परिवारों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है।













