न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन की टीम्स आमने-सामने हुईं. लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी. स्पेन ने दूसरी ओर 16 साल का सूखा खत्म किया. फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के 90 मिनट तक स्पेन ने हर विभाग में अर्जेंटीना पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा. 66% बॉल पजेशन, 583 सटीक पास और 10 शॉट ऑन गोल के दम पर स्पेन ने मैच की रफ्तार नियंत्रित रखी. दूसरी ओर अर्जेंटीना गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा सका और उसका एक्सपेक्टेड गोल भी शून्य रहा.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद स्पेन ने सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं उठाई, बल्कि रिकॉर्ड इनामी राशि भी अपने नाम कर ली. रोड्री की टीम को चैम्पियन बनने पर 50 मिलियन डॉलर मिले, जो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विजेता टीम को मिली सबसे बड़ी प्राइज मनी है.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया. फेरान टोरेस ने विजयी गोल किया. हार के बाद लियोनेल मेसी मैदान पर भावुक होकर रो पड़े. एंजो फर्नांडेज के रेड कार्ड ने अर्जेंटीना की मुश्किलें बढ़ाईं. हार के बावजूद मेसी ने वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया.













